15 अक्टूबर से जिला परिवहन कार्यालय खैरथल-तिजारा में वाहन पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

वाहन पंजीयन के लिए RJ 64 कोड आवंटित, नागरिकों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सुविधाएं

Oct 9, 2026 - 17:55
Oct 9, 2026 - 17:55
 0
15 अक्टूबर से जिला परिवहन कार्यालय खैरथल-तिजारा में वाहन पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला परिवहन कार्यालय, खैरथल-तिजारा को 1 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ किया गया है। कार्यालय को वाहन पंजीयन के लिए RJ 64 कोड आवंटित किया गया है। वाहन पंजीयन से संबंधित सेवाओं के लिए सिटिजन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) से शुरू होंगे।
 जिला परिवहन कार्यालय का क्षेत्राधिकार खैरथल, किशनगढ़बास, हरसौली एवं मुंडावर तहसीलों तक रहेगा। कार्यालय शिवपुरम कॉलोनी, ग्रीनलैंड होटल के पीछे, इस्माइलपुर रोड, खैरथल, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान), पिन कोड 301404 पर स्थित है। कार्यालय के प्रारंभ होने से इन क्षेत्रों के नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
वाहन स्वामी अपने वाहनों के इच्छित पंजीयन नंबर के लिए [फैंसी नंबर पोर्टल](https://fancy.parivahan.gov.in) पर 15 अक्टूबर से आवेदन कर सकेंगे। दुपहिया वाहनों के लिए SA, SB, पांच सीट तक के चार पहिया वाहनों के लिए CA, CB एवं CC तथा 6 से 8 सीट तक के वाहनों के लिए UA, UB एवं UC सीरीज निर्धारित की गई हैं। अन्य वाहनों के लिए TA, PA, EA, FA, GA, EP, EG, XX, RA एवं EV सीरीज में आवेदन किया जा सकेगा।
लर्निंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं सिटिजन पोर्टल पर सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। ऑनलाइन सेवाएं शुरू होने से नागरिकों को वाहन पंजीयन एवं लाइसेंस संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है