पीएम श्री राउमावि में हुआ आयोजन; छात्र वर्ग में सचिन गुर्जर और छात्रा वर्ग में कुमारी गुलशन रहे अव्वल, अब जिला स्तर पर करेंगे ब्लॉक का प्रतिनिधित्व

Oct 9, 2026 - 18:01
 0
पीएम श्री राउमावि में हुआ आयोजन; छात्र वर्ग में सचिन गुर्जर और छात्रा वर्ग में कुमारी गुलशन रहे अव्वल, अब जिला स्तर पर करेंगे ब्लॉक का प्रतिनिधित्व

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय 'प्रबल' (PRABAL) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली पाठ्यक्रम में जीवन कौशल एवं 21वीं सदी के कौशल विकास को बढ़ावा देना रहा, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन सीबीईओ कार्यालय के संदर्भ व्यक्ति एवं ब्लॉक प्रभारी राजदीप मेड़तिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के करीब 35 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

  • सचिन व गुलशन ने मारी बाजी, जिला स्तर पर दिखाएंगे दम

प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया गया कि छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोह के छात्र सचिन गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मणकसास की छात्रा कुमारी गुलशन पहले स्थान पर रहीं। दोनों विजेता प्रतिभागी अब आगामी जिला स्तरीय 'प्रबल' कार्यक्रम में उदयपुरवाटी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

निर्णायक मंडल की भूमिका बागोरा राउमावि के प्रधानाचार्य डॉ. सरदार सिंह रेवाड़, गुढ़ा बावनी के प्रधानाचार्य जितेंद्र गुप्ता एवं राबाउमावि उदयपुरवाटी के व्याख्याता मनोज कुमार मीणा ने निष्पक्ष रूप से निभाई।

  • प्रतिभागियों को किया सम्मानित

समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी, पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी बलवान सिंह सहित समस्त निर्णायक, विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गत वर्ष इसी कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय छापोली की छात्रा कुमारी मीनाक्षी यादव ने राजस्थान विधानसभा में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का मान बढ़ाया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है