कठूमर पंचायत समिति सदस्य के लिए दूसरे दिन भी नहीं आया कोई नामांकन
कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत राज चुनाव को लेकर कठूमर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत राज चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आठ अक्टूबर से शुरू हो गई है। हालांकि, कठूमर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया।
सहायक कलेक्टर निखिल कुमार ने बताया कि पंचायत राज चुनाव की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। फिलहाल कठूमर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दूसरे दिन तक एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ है।

