67 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Oct 7, 2023 - 17:42
Oct 7, 2023 - 18:08
 0
67 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

राजगढ़। 67 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन   सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। कार्यक्रम की अध्य्क्षता राज्य ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष उत्तम सैनी व महंत जीतेन्द्र खेड़ापति ने की। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र डांगरवाड़ा ने बताया कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 7 अक्टूबर तक सर्वोदय स्कूल में किया गया। जिसमे 17 वर्ग लड़कों मे खुश भारद्वाज चिनार स्कूल, 19 वर्ग लड़को मे शौर्य वर्धन सिल्वर ओक स्कूल व लकी मीणा विजयी रहे।इसी प्रकार 17 वर्ग लड़कियो मे दक्षिता गुप्ता, 19 वर्ग लड़कियो में वेदिका शर्मा सर्वोदय स्कूल विजयी रहे। उन्होंने बताया कि विजेता टीम राज्य स्तर प्रतियोगिता  के लिए 14 से 18 अक्टूबर तक सीकर मे भाग लेगी। इस मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, रजनीश जैमन, विजय शर्मा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow