पूर्व प्रधान द्वारा विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में निकाली गई जन सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर वाहन रैली निकालेंगे

सुमेरपुर से तखतगढ़ तक पूर्व प्रधान मेवाड़ा के नेतृत्व में विशाल दुपहिया वाहन रैली आज निकलेगी

Oct 7, 2023 - 17:44
 0
पूर्व प्रधान द्वारा विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में निकाली गई जन सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर वाहन रैली निकालेंगे
पूर्व प्रधान द्वारा विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में निकाली गई जन सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर वाहन रैली निकालेंगे

सुमेरपुर (बरकत खान)  सुमेरपुर से तखतगढ़ तक पूर्व प्रधान व जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में रविवार काे विशाल दुपहिया वाहन रैली का आयाेजन किया जाएगा। वाहन रैली के सफल आयाेजन काे लेकर समीपवर्ती पालडीजाेड़ गांव स्थित एक निजी फार्म पर शनिवार शाम काे पूर्व प्रधान व जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत आमजन की बैठक आयाेजित हुई। बैठक काे संबाेधित करते हुए पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने बताया कि गत 26 सितंबर से लेकर 6 अक्टुबर तक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत की जनकल्याणकारी याेजनाओं के प्रचार-प्रसार काे लेकर जन संकल्प यात्रा निकाली गई थी। जिसमें लाेगाें काे जन कल्याणकारी याेजनाअाें के पंफ्लेंट बांटकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा के समापन के बाद 8 अक्टुबर की सवेरे 9 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से 1000 से अधिक दुपहिया वाहनाें के साथ विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली मंदिर परिसर से रवाना हाेगी जाे राजगुरू सर्कल, गांधी मूर्ति, जालाेर चाैराहा से हाेते हुए पाेमावा अंडरपास से हाेते हुए खिवांदी, बांकली से तखतगढ़ पहुंचेगी। जहां जल संशाधन विभाग डाक बंगले में पूर्व प्रधान मेवाड़ा के सानिध्य में आमसभा का आयाेजन किया जाएगा। उन्हाेंने सभी पदाधिकारियाें व कार्यकर्ताओं को रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने व सफल बनाने काे लेकर दायित्व साैंपे। आमजन काे भी रैली में भाग लेकर कांग्रेस संगठन काे मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लाेग उपस्थित रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................