300 काबरा परिवारो ने धूमधाम से मनाया कुलदेवी का वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक आयोजन के साथ किया मेधावी छात्र छात्राओं एवं वयोवृद्ध सदस्यो का सम्मान

Feb 21, 2021 - 18:24
 0
300 काबरा परिवारो ने धूमधाम से मनाया कुलदेवी का वार्षिकोत्सव

भीलवाडा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) काबरा परिवार की कुल देवी सुष्माद् माता जी का वार्षिकोत्सव रविवार को आजाद नगर रामधाम के पीछे स्थित काशीपुरी वकील काॅलोनी माहेश्वरी भवन मे धूमधाम से मनाया गया! कोरोना संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए इस वर्ष मूलतः कुचेरा (नागौर) मे स्थित काबरा परिवार की कुल देवी सुष्माद् माता जी का वार्षिकोत्सव  आयोजन भीलवाडा के सभी काबरा परिवारो का सामूहिक स्नेह मिलन एवं  सांस्कृतिक समारोह मे शहर के 300 से भी ज्यादा परिवारो ने अपना योगदान दिया । आयोजन की शुरूआत सभी सदस्यो द्वारा कुल देवी को चूंदडी ओढाकर की गई तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के अंतर्गत प्रसिद्ध भजन गायिका मधु काबरा ने माता जी के भजनों की एक से बढकर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर महिलाओं एवं बच्चों सहित सभी सदस्यो को नाचने पर मजबूर कर दिया  । 
सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र मे अव्वल रहे काबरा परिवार के छात्र छात्राओं जिनमे सीए फाऊंडेशन परीक्षा मे उत्तीर्ण  कृतिका काबरा , अमन काबरा सीए इंटर परीक्षा  मे उत्तीर्ण अंजली काबरा,  खुशी काबरा , मानस काबरा , सीएस फाऊंडेशन परीक्षा मे  उत्तीर्ण होने वाली स्फूर्ति काबरा को तथा सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र  अंकुर काबरा  ,तथा नेहा काबरा को  ब्रेन पोईंट काॅमर्स क्लासेस के संचालक सी ए ललित काबरा एवं अल्पना काबरा द्वारा मोमेन्टो ,प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही माला पहनाकर सम्मानित किया गया इसी के साथ  काबरा परिवार के सभी वयोवृद्ध सदस्यो को आयोजक बंधुओं द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। काबरा परिवार  द्वारा आयोजित इस  वार्षिकोत्सव मे सभी परिवारो ने सामूहिक रूप से अन्न को झूठा नही छोडने के साथ साथ सिंगल यूज प्लास्टिक  का उपयोग नही करने का संकल्प लिया गया ।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................