पांच दिन रोडवेज बसों में यात्रा नहीं कर सकेंगे आम यात्री, केवल लग्जरी बसों से ही जा सकेंगे

- रीट परीक्षा को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने लिया निर्णय - 24 से 28 सितम्बर तक के लिए आम यात्री नहीं बुक करा सकेंगे ऑनलाइन टिकट - जिन्होंने करवा रखे बुक, वे भी होंगे रद्द

Sep 21, 2021 - 17:17
 0
पांच दिन रोडवेज बसों में यात्रा नहीं कर सकेंगे आम यात्री,  केवल लग्जरी बसों से ही जा सकेंगे

जयपुर/भीलवाड़ा

रीट परीक्षा के चलते आम यात्री पांच दिन रोडवेज की सामान्य बसों में यात्रा नहीं कर पाएंगे। रोडवेज प्रशासन ने पांच दिन तक आम यात्रियों के ऑनलाइन टिकट बुक करवाने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में सोमवार को आदेश भी जारी कर दिए गए। जिसके अनुसार 24 से 28 सितम्बर तक के लिए आम यात्री साधारण, द्रुतगामी व सेमी डीलक्स बसों में ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करवा सीट आरक्षित नहीं कर सकेंगे। जिन लोगों ने अभी टिकट बुक कर ली है, उन सभी के टिकट निरस्त किए जा रहे हैं। शुल्क की राशि लौटाने की व्यवस्था निगम की आईटी टीम कर देगी। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन टिकट व्यवस्था बंद होने से रोडवेज को होने वाली अतिरिक्त हानि का आंकलन कर पुर्नभरण के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।वहीं आम यात्री केवल डीलक्स, एसी, स्लीपर और सुपर लग्जरी बसों में यथावत यात्रा कर पाएंगे। इनके लिए सीट भी आरक्षित की जा सकती है। दरअसल, इन बसों में अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देय नहीं है। इन बसों का उपयोग अभ्यर्थियों के परिवहन में नहीं किया जाएगा। हालांकि, रोडवेज के पास डीलक्स श्रेणी की करीब दो सौ ही बसें हैं।
--------------------------------------
20 से 30 सितम्बर तक नि:शुल्क यात्रा
रोडवेज की सामान्य बसों में अभ्यर्थी परीक्षा से पांच दिन पहले व पांच दिन बाद तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। 20 सितम्बर से 30 सितम्बर की रात 12 बजे तक रीट परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाकर नि:शुल्क यात्रा की जा सकती है। रोडवेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भीड़-भाड़ से बचने के लिए परीक्षा से तीन-चार पहले ही यात्रा करे। साथ ही आम यात्री अत्यावश्यक होने पर ही रोडवेज बसों से यात्रा करे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................