युवाओं को कांग्रेस ने पिछले पाँच सालों में किया है अपमानित- रामलाल शर्मा

युवा मोर्चा द्वारा युवा संगम एवं नव मतदाता सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हज़ारों की संख्या में पहुँचे युवा।

Nov 2, 2023 - 20:19
 0
युवाओं को कांग्रेस ने पिछले पाँच सालों में किया है अपमानित- रामलाल शर्मा

चौमूं  (जयपुर/ राजेश कुमार जांगिड़)  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा संगम एवं नव मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को चौमूं शहर के रामबाग गार्डन  में किया गया। कार्यक्रम में युवा शक्ति थाना मोड़ चौमूं से बाइक रैली के माध्यम से हजारो की संख्या में भारत माता के जयकारो के उद्घोष करते हुए सभा स्थल पहुँचे। इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा भी प्रदेशाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अंकित चेची को पीछे बैठाकर बाइक चलाते हुए नज़र आए। विधायक शर्मा और अतिथियों ने नव मतदाताओं का सम्मान किया। विधानसभा क्षेत्र चौमूं से पधारे हज़ारों की संख्या में युवाओं ने विधायक रामलाल शर्मा का 51 किलो की माला और साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज में युवाओं के साथ धोखा हुआ है और युवाओं को कांग्रेस ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है।

पेपर लीक ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है, वहीं बेरोज़गारी भत्ते का झूठा वादा कर युवाओं के साथ छल करने का काम कांग्रेस राज में हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाली 25 नवंबर को युवा शक्ति अपने वोट की ताक़त से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें और युवाओं से अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने की अपील करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा नेहा जोशी और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए युवाओं को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए कहा। 

इस मौक़े पर प्रवासी पूर्व विधायक पंकज भाई मेहता, गोविन्दगढ पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, उपप्रधान कमला चौधरी, विस्तारक हरीस पायला, प्रभारी नरेश यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, गोविंदगढ़ अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, कालाडेरा अध्यक्ष  बनवारी शर्मा, बाँसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व प्रधान महेश मीणा, दिनेश गोरा, कालूराम जाट, अर्जुन यादव, भाजयूमो बाँसा अध्यक्ष नानूराम पीपलोदा, कालाडेरा अध्यक्ष अशोक सैनी, गोविन्दगढ़ अध्यक्ष योगेश यादव, नगर अध्यक्ष एनआर गोरा, आलोक जांगिड, गजेन्द्र यादव, अभिषेक सोरैला, अभिजीत बराला, शिव शर्मा, मुकेश चोपड़ा, मुकेश सिद्ध, मातादीन अग्रवाल, राहुल शर्मा, राहुल बागड़ा, किशोर गंगवाल, संदीप शर्मा, महेश सेरावत, प्रकाश हाटवाल, सुनील अग्रवाल, सुरेश गुलिया, बलवीर शर्मा, गोपाल डेनवाल, महेश यादव सामोद, बजरंग कुमावत, संदीप कुमावत, धर्मेन्द्र बंजारा, अखिल पाराशर सहित हज़ारो की संख्या में युवा और महिला कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................