व्यापारी से 7.35 लाख लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार: प्याज बेचने वाले युवक ने रची थी साजिश,पैसा नहीं हो सका बरामद

Dec 28, 2023 - 08:18
 0
व्यापारी से 7.35 लाख लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार: प्याज बेचने वाले युवक ने रची थी साजिश,पैसा नहीं हो सका बरामद

अलवर (देवराज मीणा)
अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र में 25 दिसंबर को सानिया हॉस्पिटल के पीछे मंडी व्यापारी रामस्वरूप से 7.35 लाख रुपए व स्कूटी लूट है। पुलिस ने बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि बाइक से लूट को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश आगे जाकर कार में सवार होकर खैरथल निकल गए थे। खैरथल से पांचों लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया।ASP तेजपाल सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को प्याज व्यापारी रामस्वरूप सुबह स्कूटी से मंडी जा रहे थे। घर से कुछ दूर ही गए थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक कर पिस्टल की बट से हमला कर दिया और स्कूटी लेकर फरार हो गए। स्कूटी में किसानों को देने के लिए 7.35 लाख रुपए भी रखे हुए थे। सूचना पर एसएचओ अशोक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपराधियों का पीछा करते हुए रात में खैरथल के आसपास से पकड़ा। मेजर उर्फ चिंटू निवासी विजय मंदिर ने रैकी की। उसने पूरा प्लान बनाया था। बाकी दूसरे साथियों को साथ में लिया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया है। पहले ये बाइक पर आए थे। लूट के बाद ये स्कॉर्पियों से निकले थे। कार भी बरामद कर ली गई है। पैसे की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। तिजारा के निवासी जितेंद्र मंडी में प्याज बेचता था। उसे पता चला कि व्यापारी रोजाना मंडी में पैसे लेकर आता है। इसके बाद जितेंद्र व मेजर ने प्लानिंग कर लूट को अंजाम दिया।
ये 5 जने पकड़े गए

मेजर उर्फ चिंटू (24) पुत्र जगदीश जाटव निवासी सहनपुरी, निखिल (21) पुत्र विजय कुमार निवासी पुरोहित मोहल्ला पानी की टंकी मुंडावर, जितेंद्र (23) यादव पुत्र जीतू पुत्र सुबे सिंह निवासी कीथूर सदर व रितेश (22) पुत्र वीर सिंह रैणागिरी मुण्डावर व करण सिंह (22) पुत्र शिवलाल निवासी रायपुर ततारपुर चौराहा को गिरफ्तार कर लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................