पंचायत चुनाव-2026 को लेकर दौसा पुलिस मुस्तैद: एसपी कुन्दन कंवरिया ने सुपरवाइजर अधिकारियों की ली बैठक, दिए कड़े निर्देश

Oct 27, 2026 - 19:29
 0
पंचायत चुनाव-2026 को लेकर दौसा पुलिस मुस्तैद: एसपी कुन्दन कंवरिया ने सुपरवाइजर अधिकारियों की ली बैठक, दिए कड़े निर्देश

दौसा (अवधेश अवस्थी)

दौसा जिले में आगामी पंचायत चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर आ गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने ली सुपरवाइजर अधिकारियों की बैठक जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा (RPS) ने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त सुपरवाइजर अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर उन्हें विस्तृत ब्रीफिंग दी। बैठक के दौरान चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के संबंध में आवश्यक और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी पैनी नजर एसपी कुन्दन कंवरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करें। विशेष रूप से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले या माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल और प्रभावी कार्रवाई अमल में लाएगी।

सुचारू और सुरक्षित मतदान प्रक्रिया पर जोर सभी सुपरवाइजर अधिकारियों को अपने अधीनस्थ जाप्ते का प्रभावी पर्यवेक्षण करने और आपसी समन्वय के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी गई। दौसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................