"जहाँ शिक्षा दी जाती है, वहाँ कोई बच्चा असुरक्षित न हो": राजगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को बताए गए कानूनी अधिकार
राजगढ़ / अलवर / अनिल कुमार गुप्ता
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे 'Transformative Tuesdays – Legal Literacy & Sensitization Programme' अभियान के तहत राजगढ़ तालुका में विशेष विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया
रेड एजुकेशन एकेडमी में एडीजे डॉ. लेखपाल शर्मा का मार्गदर्शन तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव भाग्यश्री मीना ने बताया कि राजगढ़ स्थित राय एजुकेशन एकेडमी, कोटी नारायणपुर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. लेखपाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शिविर संपन्न हुआ
'कोर्ट वाली दीदी' शिकायत बॉक्स की अनूठी पहल निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने विद्यालय भवन, पेयजल और बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विभिन्न विद्यालयों में न्याय अधिकारियों की मौजूदगी इस जागरूकता अभियान के तहत राजगढ़ के अन्य विद्यालयों में भी न्यायिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला
-
जितेन्द्र आदर्श यूपीएस माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (संख्या 01) दिलीप कुमार मीना
। -
सलोम इंग्लिश माध्यमिक विद्यालय, मबाड़ी रोड, राजगढ़ में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अतिथ वशिष्ठ
। -
श्रुति विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती यशस्वी शर्मा
।
इन सभी स्थानों पर अधिकारियों ने बच्चों को उनकी सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया

