पाली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस

Dec 28, 2023 - 18:21
Dec 28, 2023 - 18:53
 0
पाली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस

पाली (बरकत खान) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वा स्थापना दिवस पाली जिला कांग्रेस कमेटी  के तत्वाधान में अध्यक्ष अज़ीज़ दर्द के नेतृत्व  में मनाया गया जिसमे कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी स्मृति भवन जिला काँग्रेस कार्यालय में पार्टी के ध्वज को फहराकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों का उनके घर पर पहुंच सम्मान कर मनाया। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा एक धर्मनिरपेक्ष,लोकतांत्रिक, न्याय-पूर्ण और सबको साथ लेकर चलने वाले भारत की नुमाइन्दगी की है। एक ऐसा भारत जो आमजन को सशक्त कर, परंपरा को आधुनिकता से जोड़ता है तमाम अनेकताओं के बीच एकता की स्थापना करता है। कांग्रेस की कहानी भारत की कहानी है। कांग्रेस का इतिहास उन लोगों और कार्यक्रमों का इतिहास है जिन्होंने हमारे देश और संस्कृति को आकार दिया। 
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, प्रदेश कांग्रेस सचिव भूराराम सीरवी, प्रवीण कोठारी, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश साँखला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद मेहबूब टी, वरिष्ठ नेता मेवाराम ओड, पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद भँवर राव, मोनू मेघवाल,आनन्द सोलंकी, आमीन अली  रंगरेज़, राजेंद्र मेघवाल, संतोष दुबे, सेवादल प्रदेश सयुंक्तसचिव माणकलाल गर्ग, मांगूसिंह दुदावत, मासूम अली मेव, ओ बी सी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, रमेश परिहार, मोहनसिंह राजपुरोहित हेमावास,चेलाराम रारबड़ा, गोविंद मेवाड़ा, भेराराम गुर्जर,अम्बालाल बागोरिया, श्याम बागोरिया, शैतान कुमार, धनराज आर्य, विनोद चांवरिया, सुरेश राव, पूर्व उपप्रधान मुन्नालाल परिहार, बाबू भाई कीर, ब्लॉक प्रवक्ता असग़र कुरेशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमराराम पटेल, ताराचंद टाक, इक़बाल शेख, अशोक गोड़, छगनलाल भरद्वाज, गोरधन प्रजापत, अशोक कुलदीप, अनवर खान सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................