खंदरा बाबा रामदेवजी के दर्शन करने पालडीजाेड़ से 10वां पैदल संघ रवाना

Sep 24, 2023 - 12:33
 0
खंदरा बाबा रामदेवजी के दर्शन करने पालडीजाेड़ से 10वां पैदल संघ रवाना

सुमेरपुर,पाली (बरकत खां )

सुमेरपुर क्षेत्र में खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना काे लेकर उपखंड के पालडीजोड़ गांव स्थित रामदेवजी मंदिर से रविवार सवेरे खंदरा गांव स्थित रामदेवजी दर्शनार्थ 10वां पैदल संघ रवाना हुआ। गांव चौहटा स्थित मंदिर से आदिवाल परिवार की ओर से भक्त कैलाश कुमार आदिवाल के सानिध्य मे संघ काे ढाेल-ढमाकाें व डीजें के साथ रवाना किया। सवेरे करीब 10 बजे मंदिर परिसर में पैदल संघ में जाने वाले श्रद्धालुजन एकत्रित हुए। जहां अादिवाल परिवार की अाेर से रामदेवजी भगवान की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद जिला परिषद सदस्य व पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, पीसीसीबी अध्यक्ष करणसिंह चाणौद, डीएमएफटी सदस्य सुमेरसिंह मनवार, लाॅयंस क्लब सुमेरपुर हिल्स चार्टर अध्यक्ष पंकजराज मेवाड़ा, पालडीजाेड़ सरपंच महेन्द्रसिंह मेवाडा, पूर्व सरपंच सुरेश खंडेलवाल व हंसाराम गर्ग, पार्षद प्रकाशराज मीणा ने गांव के प्रबुद्धजनों व बाबा के भक्ताें की मौजूदगी में ढोल-ढमाकों के साथ संघ काे रवाना किया गया। संघ में पैदल जातरू हाथाें में ध्वजा लिए बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थी। संघ का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। संघ रवानगी से पूर्व महिलाओं व युवतियों ने ढोल व डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। आदिवाल परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। यह संघ पालडीजाेड़ से रवाना हाेकर धनापुरा गांव से वेरा रामपुरा होते हुए दोपहर करीब 4 बजे खंदरा रामदेवजी मंदिर पहुंचा। जहां आदिवाल परिवार की ओर रामदेवजी भगवान की अाराधना की गई। इसके बाद बाबा काे चुरमे का भाेग लगाया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी हुई जिसका सभी भक्ताें ने लाभ लिया। इसके बाद शाम 5 बजे पैदल संघ का विसर्जन किया गया। भक्त कैलाश आदिवाल ने बताया कि क्षेत्र में खुशहाली व सुख-समृद्धि की बाबा से कामना को लेकर संघ खंदरा रामदेवजी दर्शनार्थ हर वर्ष ले जाते है। यह उनकी 10वीं पैदल यात्रा है। संघ को रवाना करते समय रवि मेवाडा, नासीर खान, कैलाश गाेयल, ललित परिहार, विजेन्द्रसिंह, जगदीश माली, मोहनलाल बारेवड़ा, गिरधारीलाल कुमावत, जयेश भाटी, श्रवण, प्रकाश, उमाराम, भगवानाराम, चन्नु कुमार, सुनील आदिवाल, विशाल, कांतिलाल, नरेश आदिवाल, प्रवीण आदिवाल, राकेश, दिल्लू, तरुण, महावीर, मनोज आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................