राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अलवर आए संजय शर्मा का जिले की सीमा में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Jan 3, 2024 - 19:13
 0
राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अलवर आए संजय शर्मा का जिले की सीमा में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सकट (अलवर)

 संजय शर्मा के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार जयपुर से अलवर आने पर अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे पर अलवर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही भारतीय जनता पार्टी राजपुर धमरेड व टहला मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में वर्षा होटल पर 51 किलो फुलों की फूल माला व साफा पहनाकर राज्य मंत्री संजय शर्मा का स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी राज्य मंत्री को गुलदस्ता व भगवान श्री कृष्ण का छायाचित्र भेंटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका, जिला महामंत्री रामावतार चौधरी, शिवलाल मीणा, मंडल अध्यक्ष कमल जैन, राम राय शर्मा , भाजपा नेता महंत प्रकाश दास महाराज, बृजेश शर्मा, दयानंद लांबा, हरिकिशन मीणा, सचिन जैन, श्याम जोनेटा, रामावतार शर्मा, राजेंद्र तिवाड़ी, सुरेश प्रधान, मुकुट बिहारी गुप्ता, पूरणमल गुरुजी, सतीश गुप्ता, रघुनंदन सेन, सुदामा मीणा, कमलेश जांगिड़, कृष्ण अवतार शर्मा, सतीश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  सकट संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................