दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर पाउडर से भरा कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से टकराया, चालक गंभीर घायल किया रैफर
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे चैनल नम्बर 137.8 पर पुणे से दिल्ली दूध के पाउडर लेकर जा रहा कंटेनर हादसे का शिकार हो गया।
दुर्घटना में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार करीब चेनल नंबर 137.8 के पास आगे चल रहे एक ट्रक से दूध पाउडर भरा कंटेनर टकरा गया। जिससे भिण्ड मुरैना मध्यप्रदेश के नरीपुरा बडीपुरा निवासी 55 वर्षीय चालक शैलेन्द्र पुत्र रामअवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे की टीम ने घायल चालक को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 एम्बुलेंस द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर रैणी पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के कारण ट्रक में लदा दूध पाउडर प्रभावित हुआ।हालांकि प्रथम दृश्यता भ्रम हादसे का कारण माना जा रहा है।
गौरतलब रहे की एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रहे हादसों के बीच यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

