महुवा के हर्ष अवस्थी बने भाजपा के विकसित भारत एंबेसेडर अभियान के सहसंयोजक

Jan 7, 2024 - 19:08
 0
महुवा के हर्ष अवस्थी बने भाजपा के विकसित भारत एंबेसेडर अभियान के सहसंयोजक

महुवा, (दौसा) 

7 जनवरी महुवा उपखंड मुख्यालय के पंडित मोहल्ला निवासी हर्षवर्धन अवस्थी को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत एंबेसेडर अभियान के तहत नए दायित्व की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी  जोशी एवं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची के निर्देशानुसार विकसित भारत एंबेसेडर अभियान को गति प्रदान करने हेतु भाजयुमो राजस्थान प्रदेश में प्रदेश स्तरीय टोली, जिला संयोजक एवं जिला सहसंयोजकों की घोषणा की गई है जिसमे महुवा निवासी हर्षवर्धन अवस्थी को जयपुर के सहसंयोजक के रूप में दायित्व दिया गया है।  अवस्थी द्वारा विकसित भारत एंबेसेडर अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने, उनकी जानकारी देने एवं समीक्षा करने का कार्य किया जाएगा।

अवस्थी वर्तमान में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं एवं पूर्व में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रनेता रहे हैं। हर्षवर्धन पूर्व में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी रहे हैं एवं इकाई अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश संयोजक आदि दायित्वों का भी निर्वहन कर चुके हैं। नए दायित्व की घोषणा के बाद क्षेत्र में हर्ष अवस्थी के समर्थकों द्वारा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की है।

  • अवधेश अवस्थी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................