चौथ माता का पूजन कर महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य व सुख समृद्धि की कामना

Jan 29, 2024 - 12:16
 0
चौथ माता का पूजन कर महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य व सुख समृद्धि की कामना

 सुहागिन महिलाओं ने तिल कुटा चौथ व्रत श्रद्धा पूर्वक मनाया।

सकट ,अलवर 

सकट कस्बे के प्राचीन चौथ माता के मंदिर में सोमवार को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं ने तिल कुटा चौथ व्रत श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता के मंदिर पहुंचकर चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। तिल कुटा चौथ  व्रत पर चौथ माता मंदिर में महिलाएं  समूह बनाकर नए-नए परिधान पहनकर भजन गाती हुई मंदिर पहुंची। मंदिर के पुजारी हितेश पाराशर ने बताया  मंदिर में महिलाओं को लाइन से चौथ माता की प्रतिमा के दर्शन कराए गए। महिलाओं ने चौथ माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर माता की कहानी सुनी। तिल कुटा चौथ व्रत के मौके पर सकट कस्बे का समूचा वातावरण चौथ माता के जयकारों व माता के भजनों से धर्ममयी हो गया। सुहागिन महिलाओं ने तिल कुटा चौथ व्रत रखकर चौथ माता की पूजा अर्चना की वही मंदिर परिसर के आसपास समूह में बैठकर माता की कहानी सुनी।

इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाकर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। व चौथ माता से अखंड सौभाग्य व सुख समृद्धि की कामना की मनौती मांगी और अपने से बड़ी महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं देर रात चांद दिखने पर चौथ माता को जल चढ़ाकर अपना व्रत पूरा किया। तिल कुटा चौथ  व्रत पर घर-घर में तरह-तरह के पकवान बनाए गए तथा चौथ माता को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया गया। सकट कस्बे में चौथ माता मंदिर में तिल कुटा चौथ व्रत के मौके पर कई महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी को बैंड बाजों के साथ पोशाक व सिंगार सामग्री चढ़ाई। वही कई महिला श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत पूर्ण होने पर व्रत का उद्यापन किया। वही तिल कूटा चौथ व्रत के मौके पर चौथ माता मंदिर को जाने वाले सभी मार्गो पर प्रसाद खिलोने महिला श्रृंगार ख़ान पान व घरेलू सामान की सैकड़ों दुकानें लगी जिन पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की। तिल कुटा चौथ व्रत के मौके पर माता के दर्शनों के लिए आस-पास के गांव व ढाणियों के अलावा कई श्रद्धालु दिल्ली जयपुर अलवर दौसा राजगढ़ बांदीकुई बसवा टहला सहित अन्य जगह से  पहुंचे। मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालु की सेवा के लिए स्वयं सेवकों ने  जल की प्याऊ लगाई।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................