लक्ष्मणगढ़ मे सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग का आरोप,एक हफ्ते में ही पड़ी दरारें

Oct 30, 2026 - 18:22
 0
लक्ष्मणगढ़  मे सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग का आरोप,एक हफ्ते में ही पड़ी दरारें

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

 नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 सूरजगढ़ में राजकीय विद्यालय से कफ़नवाडा ग्राम तक नवनिर्माण सीसी सड़क कार्य के निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने घटिया सामग्री उपयोग में लेने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया हैं।  पीडब्ल्यूडी की कार्यकारी एजेंसी द्वारा बनाए गए इस मार्ग पर निर्माण के महज एक सप्ताह के भीतर ही दरारें पड़ने लगी हैं। 

घटिया सामग्री के उपयोग से सरकार को राजस्व हानि एडवोकेट प्रहलाद चंद चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य में तय मानकों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। सड़क निर्माण में घटिया किस्म की बजरी और नाममात्र के सीमेंट का उपयोग किया गया है। इससे एक तरफ जहां आम जनता और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सरकार के राजस्व को भी भारी चूना लगाया जा रहा है।

विभाग की उदासीनता: फोन पर शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में हो रही इस खुली लूट और अनियमितताओं की शिकायत एडवोकेट प्रहलाद चौधरी द्वारा विभागीय कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) को फोन पर दी गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हफ्ता बीत जाने के बाद भी कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर मुआयना करने नहीं पहुंचा, जिससे विभाग की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों की चेतावनी — उच्च स्तर पर होगी शिकायत ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस नवनिर्मित सड़क मार्ग में बरती गई अनियमितताओं और घटिया सामग्री की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, और सरकार को नुकसान पहुँचाने वाले दोषी कर्मचारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च अधिकारियों तक इस मामले को लेकर जाएंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................