जयपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग:3 बच्चो सहित 5 की मौत

Mar 21, 2024 - 16:57
Mar 21, 2024 - 16:59
 0
जयपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग:3 बच्चो सहित 5 की मौत

जयपुर ,राजस्थान 

जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव मे गुरुवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से पूरा परिवार जिंदा जल गया। हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिलेंडर और चूल्हा कमरे के गेट पर ही रखा था इसलिए कोई भी बाहर नहीं निकल सका।

फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाकर जले हुए शवों को बाहर निकाला। हादसे में राजेश (26), उसकी पत्नी रूबी (24), ईशु (7), दिलखुश (2) और खुशमानी (4) की मौत हो गई थी। परिवार मोतिहारी (बिहार) का था और यहां किराए पर रहता था।

ACP अशोक चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम 7.40 मिनट पर मौके पर पहुंच गई थी। घर में सिलेंडर जलता हुआ मिला था और कमरे का गेट ब्लॉक था।  सिलेंडर के रेगुलेटर के पैनल से आग निकली थी, जिससे कमरे में आग फैल गई। राजेश आग से बचने के लिए कमरे के कोने में बैठ गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................