सलेमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 08 चोरी की बाइकें बरामद

Nov 20, 2026 - 17:43
 0
सलेमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 08 चोरी की बाइकें बरामद

दौसा (अवधेश अवस्थी) जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में सलेमपुर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

थानाधिकारी उप निरीक्षक संत चरण सिंह ने बताया कि थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 182/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) के तहत चोरी के वाहनों और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस टीम ने बेसला का पुरा (तन ओण्ड गुर्जर) निवासी मनीष गुर्जर (21) पुत्र ब्रह्म सिंह को डिटेन कर पूछताछ की।

पाटोल पोश कमरों में छिपा रखी थीं बाइकें

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर जयपुर से मोटरसाइकिलें चुराता है और उन्हें अपने घर के पास छिपाकर रखता है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम उसके निवास पहुंची, जहां पाटोल पोश कमरों में खड़ी 8 मोटरसाइकिलें मिलीं। कागजात मांगने पर आरोपी ने बताया कि वह इनका मालिक नहीं है और इन्हें चोरी करके लाया है। पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत सभी वाहनों को जब्त कर लिया। बरामद वाहनों में एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, एक अपाची और 6 हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें (जिनमें अधिकांश बिना नंबर की हैं) शामिल हैं।  बरामद 08 मोटरसाइकिलों का विवरण इस प्रकार है -

  • 1. रॉयल एनफील्ड BULLET NO HR73F0588
  • 2. अपाची KTR मोटरसाइकिल बिना नंबर, चेसिस नं. MD634BE85T2L21125
  • 3. हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ11SK4995
  • 4. हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर, इंजन नं. HA11F79F13101
  • 5. हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर, इंजन नं. HA11E8R4M37258
  • 6. हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर, इंजन नं. HA11F7RM67834
  • 7. हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर, इंजन नं. HA11F6T9E202857
  • 8. हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर, इंजन नं. HA11F754M13970

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में थानाधिकारी संत चरण सिंह के साथ एएसआई अशोक कुमार व देशराज, हेड कांस्टेबल रामकेश, कांस्टेबल हरिसिंह, नरेन्द्र सिंह, मुनेश सिंह, विनय सिंह, लोकेश कुमार, उदयभान, सोहन सिंह, हरनाम सहराव व चालक विष्णु कुमार शामिल रहे, जबकि कांस्टेबल धीरज सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से गिरोह के अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है