पहाड़ की तलहटी में स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर मे बाबा श्याम का 19वां वार्षिकोत्सव 27 को, रात भर गूंजेंगे खाटू नरेश के जयकारे

Nov 20, 2026 - 17:39
Nov 20, 2026 - 17:40
 0
पहाड़ की तलहटी में स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर मे बाबा श्याम का 19वां वार्षिकोत्सव 27 को, रात भर गूंजेंगे खाटू नरेश के जयकारे

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव)। कस्बे के वार्ड नंबर 27 में पहाड़ की तलहटी में स्थित श्री नीलकंठ महादेव, श्री श्याम बाबा व श्री हनुमान जी महाराज मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव 27 और 28 नवंबर को बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजन समिति के अशोक शाह एवं मनोज शाह ने बताया कि उत्सव के तहत 27 नवंबर की रात्रि को मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें रात भर खाटू नरेश के जयकारे गूंजेंगे। भजन संध्या में दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका रेनू चौधरी, आगरा के रितिक जैन, कोलकाता की पुष्पलता तथा मंटू सोनी अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान प्रतीक तिलकधारी एंड ग्रुप द्वारा मनमोहक सजीव झांकियां और नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उत्सव के लिए बंगाल के विशेष कारीगरों द्वारा बंगाली फूलों से मंदिर परिसर का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है।

  • 28 नवंबर को शोभायात्रा और विशाल भंडारा

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 28 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे मंदिर प्रांगण से बाबा श्याम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय सहित दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है