कठूमर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की आंधी: दोनों पंचायत समितियों में 12-12 सीटें जीतकर कायम किया दबदबा, भाजपा 3 पर सिमटी
कठूमर में कांग्रेस का सियासी दबदबा: दोनों पंचायत समितियों में 12-12 सीटें जीतकर किया ऐतिहासिक प्रदर्शन, भाजपा महज 3 सीटों पर सिमटी
कठूमर (दिनेश लेखी)।
पंचायती राज चुनाव के घोषित परिणामों में कठूमर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए दोनों पंचायत समितियों पर अपना एकतरफा दबदबा कायम किया है। कठूमर और खेरली-सौंखर पंचायत समिति में कांग्रेस ने 12-12 सीटों पर कब्जा जमाकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भाजपा दोनों समितियों को मिलाकर महज 3 सीटों पर सिमट गई। नतीजे सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में जगह-जगह जश्न मनाया गया।
दोनों पंचायत समितियों के परिणाम का गणित (कुल 38 सीटें)
पंचायत समिति वार चुनावी विश्लेषण
-
कठूमर में निर्दलीयों का प्रभाव, भाजपा को एक सीट:
कठूमर पंचायत समिति की कुल 23 सीटों में कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर विजय प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे स्थानीय चुनावी समीकरण बेहद दिलचस्प हो गए हैं। भाजपा को यहां केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। गौरतलब है कि कठूमर के 23 वार्डों में कुल 119 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था, जिनमें कांग्रेस ने सभी 23 और भाजपा ने 22 प्रत्याशी उतारे थे (वार्ड संख्या 9 में भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल पाया था)।
-
खेरली-सौंखर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत:
खेरली-सौंखर पंचायत समिति की 15 सीटों में से कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। यहां भाजपा के खाते में मात्र 2 सीटें आईं, जबकि 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

