जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CEIR पोर्टल से 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत करीब 14 लाख रुपये

Nov 20, 2026 - 18:20
 0
जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CEIR पोर्टल से 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत करीब 14 लाख रुपये

बावड़ी, जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर साइबर सेल को दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इसी क्रम में साइबर सेल के रमेश सर्वटा (नि.पु.) को CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद करने के निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों की पालना में साइबर सेल के कानि. किशन पुनिया ने तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से 40 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए।

कानि. किशन पुनिया का रहा विशेष योगदान गुमशुदा मोबाइल फोनों को तकनीकी रूप से ट्रेस कर बरामद करने की इस पूरी कार्यवाही में साइबर सेल के कानि. किशन पुनिया का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की आमजन से अपील जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं और संबंधित थाने में भी सूचना दें, ताकि गुमशुदा मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................