नियमों को ताक पर रखकर हो रहा अवैध निर्माण, बिना नक्शा स्वीकृत कराए तैयार हो रहे मकान व दुकानें; नालों व सड़कों पर अतिक्रमण से आमजन परेशान; पालिका मौन

Nov 20, 2026 - 17:35
 0
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा अवैध निर्माण, बिना नक्शा स्वीकृत कराए तैयार हो रहे मकान व दुकानें; नालों व सड़कों पर अतिक्रमण से आमजन परेशान; पालिका मौन

तखतगढ़ (बरकत खान)। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की बिना अनुमति और नक्शा स्वीकृत कराए ही धड़ल्ले से आवासीय और व्यावसायिक निर्माण कार्य चल रहे हैं। विडंबना यह है कि नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे इन मनमाने निर्माणों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन की ओर से पिछले करीब एक साल से न तो कोई बड़ी कार्रवाई की गई है और न ही समझाइश दी जा रही है। इससे पालिका को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं आमजन को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

  • 25 वार्डों में यही हाल, गिनती की ही ली जा रही अनुमति

शहर के नए इलाकों से लेकर पुरानी बस्तियों तक, सभी 25 वार्डों में कायदों की अनदेखी कर निर्माण कार्य हो रहे हैं। स्थिति यह है कि नगर पालिका में साल भर में महज दो से तीन दर्जन मकानों के निर्माण की ही विधिवत अनुमति ली जा रही है, जबकि धरातल पर सैकड़ों निर्माण चल रहे हैं। नक्शा पास कराने की जटिल प्रक्रिया से बचने के लिए लोग बिना स्वीकृति या महज खानापूर्ति कर भवन खड़े कर रहे हैं। इससे इंजीनियरों द्वारा की जाने वाली सुरक्षा मानकों की जांच भी नहीं हो पा रही है।

  • सड़क और नालों पर अतिक्रमण बना सिरदर्द

निर्माणकर्ताओं द्वारा मुख्य सड़कों पर ही रेत, गिट्टी और ईंटें डालकर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है। इसके अलावा, जमीन की बढ़ती कीमतों के चलते नालों के ऊपर सीढ़ियां, खिड़कियां और मुख्य सड़क तक छज्जे निकालना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका कर्मियों की मौन सहमति से यह अतिक्रमण निरंतर जारी है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।

  • क्या कहते हैं नियम?

नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी मकान या दुकान के निर्माण से पूर्व पालिका से आदेश लेना अनिवार्य है। निर्धारित शुल्क जमा कराने के बाद पालिका के प्रतिनियुक्त आर्किटेक्ट स्थल का निरीक्षण कर भूखंड के अनुसार नक्शा जारी करते हैं। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना वसूली, निर्माण कार्य रुकवाने और अवैध हिस्से को ध्वस्त करने तक का प्रावधान है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह नियम महज कागजों तक सीमित रह गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है