जहाजपुर में कांग्रेस का परचम, पंचायत राज चुनावों में भाजपा को मिली मात; जहाजपुर व खजूरी पंचायत समिति की 10-10 सीटों सहित जिला परिषद की सभी 6 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Nov 20, 2026 - 17:47
 0
जहाजपुर में कांग्रेस का परचम, पंचायत राज चुनावों में भाजपा को मिली मात; जहाजपुर व खजूरी पंचायत समिति की 10-10 सीटों सहित जिला परिषद की सभी 6 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। पंचायत राज चुनावों में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर फिर से भरोसा जताते हुए भाजपा को करारी शिकस्त दी है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने जहाजपुर पंचायत समिति की 17 में से 10 सीटों और नवगठित खजूरी पंचायत समिति की 15 में से 10 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं, जिला परिषद की सभी 6 सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है।

इस ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है, जबकि भाजपा खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है।

  • धीरज गुर्जर को मिली दोहरी खुशी

चुनावी जीत के साथ ही क्षेत्र के पूर्व विधायक धीरज गुर्जर को पार्टी आलाकमान द्वारा पुनः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने से उनके समर्थकों में दोहरा उत्साह देखने को मिल रहा है। इन परिणामों ने जहाजपुर की राजनीति में गुर्जर की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है।

  • प्रधान पद की तस्वीर लगभग साफ

दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद प्रधान पद को लेकर समीकरण लगभग तय माने जा रहे हैं। जहाजपुर पंचायत समिति से राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की माता सीता देवी गुर्जर का प्रधान बनना लगभग तय है। वहीं, नवगठित खजूरी पंचायत समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मीणा की पुत्रवधू मनीषा मीणा अथवा धीरज गुर्जर के करीबी शिवराज सिंह मीणा की पत्नी मीरा देवी मीणा में से किसी एक का प्रधान बनना लगभग निश्चित माना जा रहा है।

  • भाजपा की हार के कारणों पर मंथन

भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बावजूद मिली इस हार को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी, बाहरी नेताओं का दबदबा और नेतृत्व की कार्यशैली हार की मुख्य वजह बनी। इसके अतिरिक्त, पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर मीणा समाज के पार्षद को दरकिनार कर सामान्य वर्ग की महिला को बैठाने से मीणा समाज में उपजी नाराजगी भी इस चुनाव में भाजपा को भारी पड़ी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है