साइबर अपराध मुक्त डीग बनाने की मुहिम तेज: एमजेएफ स्कूल में विद्यार्थियों से सीधा संवाद, ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की अपील

Nov 19, 2026 - 19:02
 0
साइबर अपराध मुक्त डीग बनाने की मुहिम तेज: एमजेएफ स्कूल में विद्यार्थियों से सीधा संवाद, ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की अपील

डीग / नीरज जैन 

डीग जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और युवाओं व विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा की समझ बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के निर्देशन में ‘साइबर चौपाल’ अभियान जारी है। गांवों के बाद अब यह अभियान शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया है। गुरुवार (19 नवंबर) को डीग स्थित एमजेएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी कांबले ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके और अपराध में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।

बैंक खाता, एटीएम या सिम किसी को न दें विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसपी कांबले ने कहा कि कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में आकर साइबर अपराधियों के जाल में न फंसें, क्योंकि क्षणिक लाभ के लिए अपराध की राह चुनना भविष्य, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर ठग म्यूल अकाउंट (बैंक खाते), फर्जी सिम, ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को न दें और न ही अपने खाते में संदिग्ध लेन-देन करवाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

सोशल मीडिया पर सतर्कता व 1930 हेल्पलाइन की जानकारी एसपी कांबले ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और निजी फोटो व गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर भी सचेत किया। साथ ही बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते राशि को होल्ड कराया जा सके।

शिक्षा, कौशल और खेल से भविष्य संवारने का संदेश भंडारा, भीलमका, हिंगोटा, खल्लूका, अलघानी, गाधानेर और हैबतका के बाद अब डीग के स्कूल में पहुंचे इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से एसपी ने युवाओं को शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास और स्वरोजगार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................