विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने सौंपे ज्ञापन, नाग चौक व होली चौक के सौंदर्यकरण सहित आरक्षित भूमि पर सामुदायिक भवन, ओपन जिम और गार्डन विकसित करने की मांग

Nov 20, 2026 - 17:38
 0
विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने सौंपे ज्ञापन, नाग चौक व होली चौक के सौंदर्यकरण सहित आरक्षित भूमि पर सामुदायिक भवन, ओपन जिम और गार्डन विकसित करने की मांग

तखतगढ़ (बरकत खान)। शहरी क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यकरण को लेकर वार्ड संख्या 19 के पार्षद अनराज मेवाड़ा तथा वार्ड संख्या 16 की पार्षद सरोज मेवाड़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। पार्षदों ने इन प्रस्तावों को आगामी नगर पालिका बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल कर शीघ्र स्वीकृति जारी करने की मांग की है।

  • दो प्रमुख चौकों के सौंदर्यकरण का आग्रह

पार्षदों द्वारा सौंपे गए पहले ज्ञापन में वार्ड संख्या 16 स्थित नाग चौक और वार्ड संख्या 19 स्थित होली चौक का सौंदर्यकरण करवाने की मांग रखी गई है। ज्ञापन में बताया गया कि दोनों ही क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थल हैं, जिनका सौंदर्यकरण होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी।

  • पांच वार्डों के मध्य आरक्षित भूमि पर विकसित हों जनसुविधाएं

दूसरे ज्ञापन में वार्ड संख्या 15, 16, 17, 18 एवं 19 के मध्य नगर पालिका द्वारा गार्डन के लिए आरक्षित भूमि पर सामुदायिक भवन, ओपन जिम तथा आधुनिक गार्डन विकसित करवाने की मांग की गई है। पार्षदों ने कहा कि इस स्थान के विकसित होने से आसपास के पांचों वार्डों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिल सकेगी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पालिका प्रशासन से जनहित में इन कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है