लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं में जागरूकता जरूरी: खैरथल कॉलेज में क्विज-निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Nov 19, 2026 - 17:30
 0
लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं में जागरूकता जरूरी: खैरथल कॉलेज में क्विज-निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

खैरथल / हीरालाल भूरानी 

विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय खैरथल में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निकिता शर्मा प्रथम व सानिया रहीं द्वितीय प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने चुनाव प्रणाली और मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व ज्ञान प्रस्तुत किए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर निकिता शर्मा (पुत्री श्री राहुल शर्मा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सानिया (पुत्री श्री साजिद मोहम्मद) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

लोकतांत्रिक जागरूकता पर प्राचार्य का संदेश इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार वर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में लोकतांत्रिक व्यवस्था और जिम्मेदार मतदाता बनने की समझ विकसित होती है। कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सरस्वती मीना, डॉ. जाकिर हुसैन, राजवीर सिंह मीना, डॉ. राहुल वर्मा, सुश्री सौम्या, आशीष शर्मा एवं विक्रम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव व्यवस्था के महत्व का संदेश दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................