पूर्व IPS किशन सहाय ने उठाया पुलिसकर्मियों के सम्मान का मुद्दा, प्रधानमंत्री और सभी मुख्यमंत्रियों को लिखा खुला पत्र

Nov 20, 2026 - 17:31
 0
पूर्व IPS किशन सहाय ने उठाया पुलिसकर्मियों के सम्मान का मुद्दा, प्रधानमंत्री और सभी मुख्यमंत्रियों को लिखा खुला पत्र

जयपुर (बरकत खान) पुलिस और अर्धसैनिक बलों में वरिष्ठ अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच संवाद के दौरान सम्मानजनक व्यवहार को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी किशन सहाय ने महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। उन्होंने 17 नवंबर को प्रधानमंत्री भारत सरकार और देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम खुला पत्र लिखकर पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर बात करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

किशन सहाय ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों की सिविल पुलिस में यह आम परिपाटी बनी हुई है कि इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी सिपाही और हवलदार से खड़े रहकर ही बातचीत करते हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी भी इंस्पेक्टर सहित कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से खड़े रहकर बात करते हैं। उनका कहना है कि यही स्थिति सशस्त्र पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों में भी देखने को मिलती है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि कंपनी कमांडर स्तर के अधिकारी सिपाही और हवलदार को खड़ा रखकर बातचीत करते हैं। वहीं, कमांडेंट और उनसे वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थ कंपनी कमांडर एवं कनिष्ठ अधिकारियों को कुर्सी खाली होने के बावजूद बैठाकर बात नहीं करते। किशन सहाय ने इस परंपरा को अधीनस्थ कर्मचारियों की गरिमा के प्रतिकूल बताते हुए कहा कि इससे उनका मनोबल प्रभावित होता है।

  • मानवाधिकार और गरिमा से जुड़ा बताया मुद्दा

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अपने पत्र में कहा कि अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर बातचीत करना उनकी गरिमा से जुड़ा विषय है। उन्होंने इस परंपरा को उनके मानवाधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए, जिससे अधीनस्थ कर्मचारियों में सम्मान और आत्मविश्वास की भावना बनी रहे।

  • महानिदेशकों को निर्देश जारी करने की मांग

किशन सहाय ने प्रधानमंत्री और सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि वे सिविल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के संबंधित महानिदेशकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करें। इसमें कहा जाए कि बातचीत के दौरान यदि कुर्सी उपलब्ध है तो अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर ही संवाद किया जाए। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से पुलिस महकमे में पद और अनुशासन के साथ मानवीय गरिमा तथा पारस्परिक सम्मान को भी महत्व देने की आवश्यकता जताई है।

किशन सहाय वर्तमान में मानवतावादी विश्व समाज के संरक्षक हैं। उन्होंने जयपुर से यह पत्र जारी कर पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों में कार्यरत अधीनस्थ कर्मचारियों के सम्मान से जुड़े इस विषय पर केंद्र और राज्य सरकारों का ध्यान आकर्षित किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है