केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक एवं व्यय पर्यवेक्षक ने किया महुवा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

Apr 4, 2024 - 19:10
Apr 4, 2024 - 19:30
 0
केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक  एवं व्यय पर्यवेक्षक  ने किया महुवा विधानसभा क्षेत्र के  मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा 4 अप्रैल लोकसभा आमचुनाव 2024 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं भय मुक्त करवाने के लिए केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक षणमुुगराजन एस  एवं व्यय पर्यवेक्षक डॉ रश्मि ने सहायक रिटर्निग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर के साथ महुवा विधानसभा के क्षेत्र के समलेटी  राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय महुवा,  साथा,  खोहरामुंला, गाज़ीपुर ,  में संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बी एल ओ सहित सही मतदाताओं से   लोकसभा आम चुनाव 2024 में 19 अप्रैल 2024 को भयमुक्त मतदान का संदेश दिया।

केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक षणमुुगराजन एस ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर माकूल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर रेम्प, रोशनी, पेयजल, छाया की उचित व्यवस्था  करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित जन समूह से आगामी 19 अप्रैल 2024 को निर्भीक होकर मतदान अवश्य करने की अपील की।
व्यय पर्यवेक्षक डॉ रश्मि ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो, इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई है पर्याप्त पुलिस संख्याबल लगाया जाएगा। पुलिस बल के साथ-साथ अधिकाधिक जनसहभागिता हो, ऎसा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के लिए विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर पुलिस की समुचित व्यवस्था रखी जावेगी ।
          इस दौरान सहायक रिर्टनिंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर , संत कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा,वृताधिकारी, तहसीलदार, बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................