महुवा में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, बस-जीप चालकों व ठेला संचालकों को थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा कस्बे में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़क पर अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस थाना महुवा में थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा द्वारा वाहन चालकों और ठेला संचालकों की बैठक बुलाकर समझाइश यातायात व्यवस्था सुधार करने में सहयोग करने की अपील करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दौसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा व वृत्ताधिकारी मनोहर लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा के दिशा निर्देशानुसार महुवा थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा द्वारा पुलिस थाना महुवा में गुरुवार को प्राइवेट बस-जीप चालक, परिचालक व वाहन स्वामियों के साथ फल सब्जी चाट पकौड़ी लगाने वालेठेला संचालको की बैठक ली गई।
बैठक में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, बस-जीप को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने तथा सड़क पर अव्यवस्था नहीं फैलाने के निर्देश दिए गए। थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखना आप हम सभी की जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही कस्बे की मुख्य बाजार सड़कों पर सब्जी, फल, चाट और आइसक्रीम के ठेले लगाने वाले विक्रेताओं की भी अलग से बैठक लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलने में सहयोग करने का आह्वान किया इस दौरान उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण कर ठेला लगाने वालों को भी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए । पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि सड़क पर अतिक्रमण या यातायात बाधित करने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र मीणा ने बैठक में उपस्थित बस जीप चालकों सहित ढकेलो वालों सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों के साथ अच्छे सलूक करने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी सहित बस जीप यूनियन फल विक्रेताओं चाट पकौड़ी वालों धकेल वालों के यूनियन के पदाधिकारी सहित समस्त उपस्थितजनों ने पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुधारने में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया