एक पेड़ राष्ट्र के नाम" अभियान पोस्टर का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन

Jun 18, 2024 - 19:00
 0
एक पेड़ राष्ट्र के नाम" अभियान पोस्टर का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन

झुंझुनू (सुमेर सिंह राव ) हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनू द्वारा राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की प्ररेणा से चलाये जाने वाले "एक पेड़ राष्ट्र के नाम" वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन श्री बुधगिरी मंढी फतेहपुर शेखावाटी में आयोजित "पर्यावरण एवं गोसंरक्षणार्थ समारोह" में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, महंत दिनेशगिरी  महाराज, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू अनुसूईया सिंह, हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप इशरवाल,सीकर के पूर्व सांसद सुमेदानंद सरस्वती, सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल शिखवाल, महेश जीनगर,जयप्रकाश चौधरी, नीरज कुल्हरी, आशीष गुडेसर, किशोर सैन की उपस्थिति में किया गया!
हिंदुस्तान स्काउट गाइड के नीरज कुमार ने बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कि प्ररेणा से हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू द्वारा "एक पेड़ राष्ट्र के नाम" अभियान चलाकर वृक्षारोपण करेंगे! इस अभियान के तहत हिंदुस्तान स्काउट गाइड कि कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर यूनिटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जायेगा एवं स्काउट गाइड को इन पेड़ो कि लालन पालन कि जिम्मेदारी दी जायेगी!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................