सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग, निकट ना आएगा आपके कोई रोग

Jun 20, 2024 - 16:15
 0
सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग, निकट ना आएगा आपके कोई रोग

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष भी गुरुवार 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा हैi     संत निरंकारी मंडल खैरथल की मीडिया सहायक कविता आहूजा ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से देश के हर शहर ब्रांच गांव में यह दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता हI सतगुरु माताजी ने अपने विचारों में फरमाया है कि आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ हमें शारीरिक व मानसिक रूप में स्वस्थ रहना भी आवश्यक है वर्तमान समय में जहां मानव का तन मन नकारात्मक विचारों के प्रभाव के कारण परेशान रहता है वहीं वर्तमान समय के सद्गुरु के आदेश अनुसार योग के माध्यम से तन को तंदुरुस्त किया जा सकता है योग द्वारा अपने जीवन को सहज व सक्रिय रूप में स्वस्थ होकर जिया जा सकता है वर्तमान समय में तनाव से मुक्त रहने के लिए जीवन जीने के लिए योग आवश्यक है जिस प्रकार प्रोटीन को भोजन में शामिल करने से शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है उसी प्रकार मन को स्वस्थ रखने के लिए योग  की आवश्यकता होती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................