ढिगावडा ग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल में पेयजल विधुत के छाये रहे मुद्दे। सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता पर लगे लापरवाही के आरोप
![ढिगावडा ग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल में पेयजल विधुत के छाये रहे मुद्दे। सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता पर लगे लापरवाही के आरोप](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_66756a2219857.jpg)
राजगढ़ (अलवर)
राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम ढिगावडा स्थित अटल सेवा केंद्र में एसडीएम सीमा खेतान की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में पेयजल, विधुत सहित अन्य मुद्दे छाए रहे। जिनमे एसडीएम सीमा खेतान ने कुछ समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया।तथा ग्रामीणों ने सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था ठीक नहीं करने का आरोप लगाया।वही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शीघ्र ही पेयजल समस्या को दुरुस्त करने के लिए मांग उठाई। एसडीएम खेतान ने मौके पर ही जलदाय विभाग की जेईएन पिंकी मीना को तुरंत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। चौपाल में उपखण्ड स्तर के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।
- अनिल गुप्ता
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)