केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 14 को आएंगे खैरथल, तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की हुई बैठक

Aug 12, 2024 - 22:42
 0
केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 14 को आएंगे खैरथल, तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की हुई बैठक

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)
                 भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 14 अगस्त को खैरथल आएंगे, तैयारी को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक। खैरथल भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया एवं मीडिया संयोजक एवं महामंत्री मनीष शर्मा ने बताया कि आगामी 14 अगस्त को भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रातः 10 बजे खैरथल में इस्माइलपुर रोड़ पर स्थित होटल ग्रीनलैंड में पधार रहे हैं। यहां  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विभाजन विभीषिका दिवस पर लगने वाली प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। साथ ही पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में 14 अगस्त को सुबह 9 बजे हनुमान मंदिर बंबोरा से पूर्व विधायक रामहेत यादव के नेतृत्व में विधानसभा किशनगढ़ बास के हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल द्वारा तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा हनुमान मंदिर बंबोरा से प्रारंभ होकर तोप चौराहा किशनगढ़ बास होती हुई खैरथल होटल ग्रीनलैंड पर आकर समाप्त होगी। जहां भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी विभाजन विभीषिका दिवस पर लगने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन कर संबोधित करेंगे। आज सोमवार को आयोजित हुई बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाडा, मंडल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, नगर परिषद सभापति हरीश रोघा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय जाटव, मंडल महामंत्री प्रकाश यादव, मनीष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष तरुण दुलानी, डॉ अनिल मांधू, व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल, पार्षद किशनलाल जाटव, मोहनलाल पोपटानी, सुरजीत सिंह, नेमीचंद, पार्षद अंकित चौधरी, पार्षद सचिन नटराज, विक्रम यादव, जयदीप राणा, हरिराम, विनोद वलेचा, भरत कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष लालाराम बुराडिया, जाटव समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव, बदलू राम, डा. ओम प्रकाश मांधू, पूर्व चेयरमैन सुभाष जांगिड़, महेंद्र पाल सिंह टिंकू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सैनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष टीकम चदनानी, लियाकत अली, करन यादव, कालू पंडित, मिलन यादव सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................