जिला स्तरीय जनसुनवाई कल: जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश सुनेंगे आमजन की समस्याएं

Apr 15, 2026 - 17:42
 0
जिला स्तरीय जनसुनवाई कल: जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश सुनेंगे आमजन की समस्याएं

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान हेतु 16 अप्रैल, गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंस) कक्ष में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगी।

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में जिले भर के परिवादी अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की परिवेदनाओं का पारदर्शी वातावरण में निस्तारण करना है।

जनसुनवाई के दौरान न केवल नए प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई होगी, बल्कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विस्तृत समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही, त्रिस्तरीय जनसुनवाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत और उपखंड स्तर पर लंबित रहे प्रकरणों की प्रगति जांची जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जनसुनवाई में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मौके पर ही समस्याओं का फीडबैक लेकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है