खैरथल में 3 अक्टूबर को मनाया जायेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव

Sep 18, 2024 - 13:03
 0
खैरथल में 3 अक्टूबर को मनाया जायेगा  अग्रसेन जयंती महोत्सव

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) श्री अग्रवाल सभा संस्थान, खैरथल द्वारा 3 अक्टूबर को श्री अग्रसेन जयंती उत्सव मनाया जायेगा। श्री अग्रवाल सभा संस्थान के सचिव व प्रवक्ता प्रमोद सिंघानिया ने बताया की आगामी 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन अग्रशिरोमणी महाराजा अग्रसेन का 5148वां जन्मदिवस श्री अग्रसेन जयंती पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। सिंघानिया ने बताया की महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है जिसके लिए छः सदस्यीय जयंती संयोजक कमेटी का गठन किया गया है जिसमे नवीन मंगल, प्रह्लाद गोयल (गोरधन सुरेश), रवि गोयल (श्याम सिया), सुरेशचंद गोयल पाटनवाला, नवीन अग्रवाल और राहुल गर्ग सराय वाला को शामिल किया गया, जो जयंती महोत्सव को संस्थान की कार्यकारिणी के दिशा निर्देशानुसार मूर्त रूप देगी।

सिंघानिया ने बताया की इस वर्ष जयंती महोत्सव पर कुछ नया और सामाजिक हितार्थ कार्य करेंगे जिसे आगामी बैठक में तय कर मूर्त रूप दिया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने बताया की इस बार जयंती महोत्सव में अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर के बड़े पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, जिला स्तर के पदाधिकारी और स्थानीय समाजसेवी शिरकत करेंगे।
अध्यक्ष नरेश गर्ग की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक जिसमें अध्यक्ष नरेश गर्ग, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव प्रमोद सिंघानिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल, संयोजक रमेशचंदगोयल, संरक्षक मंडल में से मुंडावर प्रधान महेश गुप्ता, मुरारीलाल मंगल और पूर्व सरपंच दामोदर गोयल कार्यकारिणी के सदस्य पूरनचंद गर्ग, महावीर गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश गोयल, दिनेश गर्ग, मुकेश अग्रवाल, नवीन मंगल, प्रह्लाद गोयल, रवि गोयल, जितेंद्र मंगल, दिनेश गोयल, कमलेश अग्रवाल और सत्यपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................