दीपावली के अगले दिन मनाया गया अन्नकूट पर्व; गाय-बैलों के पूजन के साथ सुख-समृद्धि की मांगी कामना

Nov 10, 2026 - 18:12
 0
दीपावली के अगले दिन मनाया गया अन्नकूट पर्व; गाय-बैलों के पूजन के साथ सुख-समृद्धि की मांगी कामना

गुरलां (सत्यनारायण सेन):

कस्बे में दीपावली के अगले दिन पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने घर-आँगन में गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार में धन, धान्य व संतान सुख की कामना की।

​गाय-बैलों का पूजन और अन्नकूट का आयोजन

पर्व के अवसर पर मवेशियों (गाय-बैलों) को स्नान कराकर धूप, चंदन और फूल-मालाओं से सजाकर उनका विशेष पूजन किया गया। मान्यतानुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्रदेव के अहंकार को चूर कर गिरिराज पर्वत की पूजा शुरू कराने की परंपरा के तहत यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न प्रकार के अनाज—चावल, बाजरा, कढ़ी और मूंग—को मिलाकर अन्नकूट तैयार किया गया और भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

​पूजा-अर्चना में शामिल रहीं महिलाएं

गोवर्धन पूजन के दौरान रेखा देवी, मीरा देवी सेन, मधु सेन, उषा देवी, पायल सेन सहित गाँव की कई महिलाएँ उपस्थित रहीं और भजन-कीर्तन कर पर्व की परंपराओं को निभाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................