दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: पंक्चर कैब का टायर बदल रहे NHAIकर्मी समेत तीन लोगों को ओवरस्पीड कार ने कुचला, तीनों की मौत

Nov 12, 2026 - 18:38
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: पंक्चर कैब का टायर बदल रहे NHAIकर्मी समेत तीन लोगों को ओवरस्पीड कार ने कुचला, तीनों की मौत

लक्ष्मणगढ़ / कमलेश जैन 

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां गुर्जर खोरा पुलिया के पास पंक्चर हुई कैब का इंतजार कर रहे और मदद कर रहे लोगों को एक अनियंत्रित और ओवरस्पीड कार ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एनएचएआई (NHAI) के एक कर्मचारी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।लक्ष्मणगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर हरिमन ने बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

यह था पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी मनीषा गुप्ता (26) एक इवेंट मैनेजर थीं और जयपुर में नौकरी करती थीं। वह बुधवार रात करीब 11 बजे अन्य महिला साथी आसमा के साथ दिल्ली से जयपुर जाने के लिए कैब में सवार होकर निकली थीं।

सफर के दौरान जब उनकी कैब गुर्जर खोरा पुलिया के पास पहुंची, तो उसका टायर पंक्चर हो गया। इस पर कैब ड्राइवर आजाद (30) ने मदद के लिए एनएचएआई की हेल्पलाइन पर संपर्क किया। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों बाद एनएचएआई कर्मचारी जगमोहन (25) अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। जगमोहन खड़े होकर मनीषा गुप्ता से घटना की जानकारी ले रहे थे, जबकि ड्राइवर आजाद कैब का टायर बदलने का प्रयास कर रहा था।

ओवरस्पीड कार ने सबको रौंदा, आगे जाकर पलटी

इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ओवरस्पीड हेक्टर कार ने वहां खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार ने पहले मनीषा गुप्ता और एनएचएआईकर्मी जगमोहन को कुचला, और फिर टायर बदल रहे ड्राइवर आजाद को भी रौंदते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई आरोपी कार कुछ मीटर आगे जाकर एक्सप्रेस-वे के किनारे पलट गई, और मौका पाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

इनकी हुई दुर्घटना में मौत

  1. मनीषा गुप्ता (26): इवेंट मैनेजर, निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली।

  2. जगमोहन (25): एनएचएआई (NHAI) कर्मचारी, निवासी शीतल गांव, अलवर।

  3. आजाद (30): कैब ड्राइवर, निवासी अजमेर।

घटना की सूचना मिलने पर जगमोहन के साथ मौजूद अन्य एनएचएआई कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................