पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार: 14 दिन तक अस्पताल में संघर्ष के बाद हुई थी पीड़िता की मौत

Nov 10, 2026 - 20:07
 0
पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार: 14 दिन तक अस्पताल में संघर्ष के बाद हुई थी पीड़िता की मौत

बावड़ी, जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)

जोधपुर ग्रामीण जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेड़ापा ग्राम में अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के चर्चित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुन्नाराम पुत्र रामपाल मेघवाल (निवासी खेड़ापा) के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना में गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

​पति ने रची थी जान से लेने की साजिश

खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 24 अक्टूबर को आरोपी मुन्नाराम ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी सुमिता उर्फ सुमित्रा को जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। इस भयावह घटना में विवाहिता बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी।

​पर्चा बयान के आधार पर दर्ज हुआ था मामला

अस्पताल में उपचाराधीन रहने के दौरान पुलिस ने पीड़िता सुमिता उर्फ सुमित्रा के पर्चा बयान (Bedhead Ticket Statement) दर्ज किए थे। पीड़िता द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

​14 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही पीड़िता

महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में लगभग 14 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच कड़ा संघर्ष करने के बाद आखिरकार 7 नवंबर की रात को सुमिता उर्फ सुमित्रा ने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी थी और अब आरोपी पति मुन्नाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................