नवसृजित ग्राम पंचायत सोकडाला में नवनिर्वाचित सरपंच धापू देवी का भव्य स्वागत, सर्व समाज ने किया अभिनंदन

Nov 12, 2026 - 18:30
 0
नवसृजित ग्राम पंचायत सोकडाला में नवनिर्वाचित सरपंच धापू देवी का भव्य स्वागत, सर्व समाज ने किया अभिनंदन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

उपखंड क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत सोकडाला की नवनिर्वाचित सरपंच धापू देवी और सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव का पंचायत क्षेत्र की विभिन्न ढाणियों व गांवों में सर्व समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर जनप्रतिनिधियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया।

जनता का जताया आभार, विकास का दिया भरोसा

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच धापू देवी एवं सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पंचायत के सर्व समाज का हृदय से आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने कहा कि "क्षेत्र की जनता ने मुझ पर और मेरे परिवार पर जो अटूट भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। अब मैं आगामी 5 वर्षों तक आपका सेवक बनकर आपकी सेवा करूंगा और नवसृजित ग्राम पंचायत सोकडाला के विकास कार्यों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।"

समारोह में उमड़ा जनसैलाब

नवसृजित ग्राम पंचायत बनने के बाद पहली बार चुने गए नेतृत्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोकडाला में प्रतिदिन विभिन्न मोहल्लों और ढाणियों में ग्रामीणों द्वारा सरपंच धापू देवी व बाबूलाल यादव का सम्मान किया जा रहा है। स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, बुजुर्ग और सर्व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................