तखतगढ़ में VPSL सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज; कैबिनेट मंत्री कुमावत और विधायक राजपुरोहित ने बल्ला थामकर किया शुभारंभ

Nov 11, 2026 - 21:01
 0
तखतगढ़ में VPSL सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज; कैबिनेट मंत्री कुमावत और विधायक राजपुरोहित ने बल्ला थामकर किया शुभारंभ

​श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज हरजी 13 पट्टी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही पांच दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता; मैदान पर उतरीं 32 टीमें

​तखतगढ़ (बरकत खां)

तखतगढ़ कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग स्थित राजकीय संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज हरजी 13 पट्टी के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता (VPSL सीजन-2) का भव्य शुभारंभ हुआ। 11 से 15 नवंबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज नामा ने विधिवत रूप से बैट-बॉल खेलकर किया।

​अतिथियों का स्वागत और 32 टीमों की भागीदारी

उद्घाटन समारोह से पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों और भामाशाहों का साफा बंधवाकर व दुपट्टा पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

​भारतीय खेलों और आधुनिक रुझान पर मंत्री के विचार

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि क्रिकेट की शुरुआत अंग्रेजों द्वारा की गई थी, जबकि हमारे देश के पारंपरिक और मूल खेल कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और कुश्ती हुआ करते थे। हालांकि, वर्तमान समय में लोगों का रुझान क्रिकेट खेल के प्रति काफी बढ़ गया है और युवा बड़े पैमाने पर इसमें भाग ले रहे हैं।

​आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका

प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक हस्तीमल थांवला, भबूत मल तखतगढ़, बंसीलाल उमेदपुर, भारत कुमार हरजी, अध्यक्ष घनश्याम गुड़ा बालोतरा, उपाध्यक्ष नेहरूजी हरजी, हितेश तखतगढ़, सचिन शांतिलाल तखतगढ़, सह सचिव ललित हरजी, कोषाध्यक्ष मदन पादरली, व्यवस्थापक जयंतीलाल उमेदपुर, एडवोकेट मुकेश कुमार तखतगढ़, खेल प्रभारी मनोज कुमार तखतगढ़, उम्मेदमल हरजी, दुर्गेश गुड़ा बालोतान, मीडिया प्रभारी हरीश कुमार हरजी, विनोद कुमार तखतगढ़ और सुरेश कुमार गुड़ा बालोतरा सहित समस्त समिति सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारu रूप से संभालने में जुटे हुए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................