गुरला के राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया खेकड़ा पर्व, बेल की पूजा कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

Nov 11, 2026 - 16:43
 0
गुरला के राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया खेकड़ा पर्व, बेल की पूजा कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

गुरला (बद्रीलाल माली)

कस्बे के माली मोहल्ला स्थित राम मंदिर में मंगलवार को खेकड़ा पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बेल के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

सुबह से ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:

पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर बेल के पेड़ और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और धूप-दीप अर्पित किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर धार्मिक माहौल में रंग गया।

महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन:

शाम के समय राम मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आरती के पश्चात भगवान को चावल-चवला का प्रसाद भोग स्वरूप अर्पित किया गया, जिसे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में हुए भजन-कीर्तन में भक्तों ने भजनों की धुनों पर झूमकर पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने बताया कि यह पारंपरिक पर्व हर साल क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................