महुवा में अग्रसेन जयंती पर निकाली कलश व शोभायात्रा अनेकसामाजिक संगठनों ने जगह-जगह किया स्वागत

Oct 3, 2024 - 20:59
 0
महुवा में अग्रसेन जयंती पर निकाली कलश व शोभायात्रा  अनेकसामाजिक संगठनों ने जगह-जगह किया  स्वागत

महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड  मुख्यालय पर गुरुवार कोअग्रसेन जयंती महोत्सव पर अग्रवाल सम्मेलन संस्थान के तत्वाधान में अग्रवाल समाज महवा द्वारा 5178 वा भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व हवन पूजन के साथ हुई। इसके बाद मंगल कलश एवं माला बोली एवं भामाशाह सम्मान समारोह अग्रवाल सेवा सदन महुवा में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संदीप गर्ग एडीजे एवं प्रीति गुप्ता एसीटीओ उपस्थित रहे। 

जहां उन्होंने समाज उत्थान एवं नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने ओर एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार बनने का संदेश दिया।  इस दौरानमाला की बोली रमेश चंद गर्ग, मंगल कलश की बोली पीयूष अग्रवाल के नाम रही। इसके बाद अग्रवाल सम्मेलन संस्थान द्वारा सभी भामाशाहों का विशेष सम्मान किया गया। 

दोपहर बाद अग्रसेन सेवा सदन महुवा  से बैंड बाजा के साथ कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा तहसील रोड थाने के सामने मुख्य बाजार गणेश चौक होते हुए अग्रसेन सेवा सदन पहुंची इस दौरान महुवा कस्बे के दर्जनों सामाजिकव व्यापारिक संगठन के लोगों द्वारा कलश व शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने अध्यक्ष सतीश चंद्र गर्ग टूड़ियाना एवं नवयुवक संघ अध्यक्ष विजय सांथा एवं समस्त कार्यकारिणी का माला और साफा पहनकर स्वागत किया गया। 

इस दौरान ताराचंद गोयल महामंत्री, योगेंद्र गोयल, विमल बंसल, रवि सांथा, नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता, गिरदावर राकेश सिंघल, पुरुषोत्तम गर्ग, संजय गोयल, अनिल सिंघल, पवन गोयल मंडावर, गणपत निठार, योगेश गोयल, सौरभ बंसल, सौरभ सिंघल, विवेक सिंघल, राजनाथ अग्रवाल, डॉक्टर दिव्यम बंसल, राहत बंसल, क्रिश गुप्ता, रमाकांत बंसल, सचिन सिंघल, निखिल सिंघल, विजेंद्र कुमार ऐरन, संजय बंसल, रोशन बंसल, नितेश अग्रवाल, योगेश गर्ग, गौरव बंसल, सचिन बंसल, पंकज गोयल, विनोद कानूनगो, मोहित गर्ग, विकास अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................