मैराथन दौड़ से दिया, फिट इंडिया का संदेश: फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े 500 छात्र छात्राएं

Oct 22, 2024 - 12:50
 0
मैराथन दौड़ से दिया, फिट इंडिया का संदेश:  फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े 500 छात्र छात्राएं

गुरला:- रायला 22 अक्टूबर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायला में उप प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी के मुख्य अतिथि एवं ग्राम विकास अधिकारी रायला सुरेश कुमार जीनगर की अध्यक्षता में किया गया। उप प्राचार्य सुरेश कुमार कुमावत के अनुसार मैराथन दौड़ को अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों की मैराथन दौड़ विद्यालय परिसर से ईरांस चौराहा तक तथा वहां से वापस विद्यालय परिसर तक व छात्राओं की मैराथन दौड़ विद्यालय परिसर से ओवर ब्रिज की पुलिया तक से वापस विद्यालय प्रांगण तक दौड़ लगाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया। मैराथन दौड़ में विद्यालय के 500 छात्र-छात्राओं के साथ महिला शिक्षक, पुरुष शिक्षक,जनप्रतिनिधि अभिभावक एवं अन्य सरकारी कर्मचारी ने भाग लिया। मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में व्याख्याता नंदराम शर्मा, रामचंद्र जाट, कमल जोशी, बनवारी लाल जाट सुरेश चंद सौगन, निखिल बराला, मनीष राठी, बरजी जाट, सुचिता गुप्ता, आशीष अजमेरा, अंजली चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक सुमित्रा लढा, दीपक सोनी, शा.शि. सुनीता टोसावड़ा, प्रयोगशाला सहायक संतोष खाचरिया, गोविंद धोबी, का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................