ज्योतिबाफुले पार्क में महिला मित्र मंडली का फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

Mar 12, 2025 - 13:52
 0
ज्योतिबाफुले पार्क में महिला मित्र मंडली का फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखण्ड के समीपवर्ती पिनान स्थित ज्योतिबाफुले पार्क में महिला मित्र मंडली का फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह कोशल प्रधान व अनीता गर्ग के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य बाजार सहित प्यारे लाल बास की महिलाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम की शुरुआती दौर में महिलाओं ने पानी बचाओ खुशी मनाओ पर चर्चा करते हुए अबीर-गुलाल से होली खेलने का संदेश दिया। साथ ही कैमिकल (रसायन) युक्त रंगों से दूर रहने का आह्वान किया। तत्पश्चात रंग मत डारे रे.. सांवरिया म्हारो गुजर मारे रे...... रंग मत डारे रे। घर पर आजा सांवरिया मोहे कुछ ना चाहिए..... नोटों से भर दे अलमारी मोहे कुछ ना चाहिए। आयो फागणियो बाईसा..... खाटू श्याम चाला रे... आयो फागणियो सहित विभिन्न भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। भजनों व लोकगीतों पर सामुहिक नृत्य कर एक दूसरे पर रंग लगाकर प्रेम व सौहार्द भाव का रंग चढ़ाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है