राजस्थान सरकार का लक्ष्य सशक्त नारी समृद्ध गांव को लेकर वित्तीय चौपाल हुई आयोजित
कठूमर (अशोक भारद्वाज):-भारतीय रिजर्व बैंक व राजस्थान सरकार का अभियान सशक्त नारी समृद्ध गांव को लेकर पंचायत समिति सभागार कठूमर में गुरुवार को राजीविका के सानिध्य में क्रिशल फाउंडेशन व आरजीबी के नेतृत्व में वित्तीय साक्षरता जागृति को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। अलवर से आये मनमोहन शर्मा वित्तीय साक्षरता सलाहकार व बैंक मैनेजर सर्वदमन शर्मा आरजीबी,लेखराज चौधरी पीएनबी के द्वारा साइबर क्राइम फ्रॉड से बचाव व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा व भजनलाल सरकार की सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आव्हान किया।
बैठक के दौरान सीएफएल की फील्ड ऑफिसर प्रिया चौधरी बताया कि राजस्थान ग्रामीण विकास परिषद एक स्वायत्त संस्था है जो राजस्थान सरकार के लक्ष्य में सहयोग करने व ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आजीविका संसाधनों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। कल्सटर मैनेजर कोमल कुमारी ने जानकारी दी कि यह स्वयं सहायता समूह (एसएचजीएस ) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संगठित करता है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जहाँ वे एक साथ सामुहिक रूप से बचत करती हैं, कम दरों पर ऋण देता हैं और व्यवसाय करने में सहयोग करता हैं और कौशल विकास, वित्तीय सहायता और बाजार पहुंच प्रदान करता है ।
वर्तमान में राजीविका ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। कठूमर थाना से महिला कांस्टेबल रीना चौधरी व पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर के द्वारा भी सभी महिलाओं को साइबर क्राइम एवं फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान सुमित्रा सैनी, ममता राठौर, ललिता, कांता,राजकुमारी,मीना ,सोनम,सुनीता सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं चौपाल में उपस्थित रही।
5 साल पहले हम घर में ही रहती थी राजीविका में जुड़ने के बाद पहली बार डेढ़ लाख रुपए का लोन सैंक्शन हुआ जिससे भैंस खरीदी और साथ ही बाजार आना-जाना शुरू किया आज वर्तमान में 6 लख रुपए का लोन हमने लिया है और आज हमारे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
लाभार्थी ज्योति कुमारी
राजीविका में जुड़ने से पहले हमारे घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी और घर से बाहर किसी से भी हमारा परिचय नहीं था राजीविका में जुड़ने के बाद अलग पहचान मिली और लोन से पहली बार भैंस खरीद कर अपना व्यवसाय शुरू किया आज हमारे घर की स्थिति बहुत मजबूत है और लोगों से जान पहचान भी हुई है और हमें समाज में अपना नया मुकाम मिला है।
लाभार्थी हेमलता