जिला कलक्टर ने बरसात को देखते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश :बरसात के मौसम में पानी बहाव वाले स्थानों पर नागरिक अनावश्यक जाने से बचें- जिला कलक्टर

Jul 2, 2025 - 14:33
 0
जिला कलक्टर ने बरसात को देखते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश :बरसात के मौसम में पानी बहाव वाले स्थानों पर नागरिक अनावश्यक जाने से बचें- जिला कलक्टर

भरतपुर, 2 जुलाई (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बरसात के मौसम को देखते हुए आम नागरिकों को आव्हान किया है कि नदी, नालों, झरनों, तालाबों एवं पानी बहाव वाले स्थानों पर भ्रमण से बचें तथा युवाओं को इनमें नहाने से राकें। 
    जिला कलक्टर ने बताया कि बरसात के मौसम में नागरिक खासतौर पर युवा वर्ग भ्रमण के लिए जलस्रोतों वाले स्थानों पर जाते रहते है। जिसके कारण अनेक बार असावधानी के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। उन्होंने बताया कि जिले में नदियों के बहाव क्षेत्र, झरनों, तालाबों में बरसात के दौरान आकस्मिक रूप से पानी का तेज बहाव कभी भी आ सकता है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना रहती है। नदी के बहाव क्षेत्रों, तालाबों में पानी भरे रहने के दौरान गहराई का पता नहीं चल पाता है। उन्होंने जिले के आम नागरिकों को आव्हान किया है कि बरसात के मौसम में ऐसे स्थानों पर अनावश्यक नहीं जायें तथा युवाओं, बच्चों को पानी भराव वाले स्थानों, नदी, नालों में नहाने नहीं जाने दें। 
    जिला कलक्टर ने जिले में होकर गुजर रही बरसाती नदियों के आसपास बसे हुए गांवों के नागरिकों को भी आव्हान किया है कि नदियों के बहाव क्षेत्र में जाते समय सावधानी रखें तथा अपने पशुधन को भी नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रखें। उन्होंने स्थानीय उपखंड प्रशासन, ग्राम पंचायतों में कार्यरत राजकीय कार्मिकों को भी निर्देश दिये है कि जलस्रोतों के आसपास नागरिकों, युवाओं, बच्चों को अनावश्यक नहीं जाने के लिए प्रेरित करें। नदियों में पानी की आवक की सूचना मिलने, अधिवर्षा के समय जलस्रोतों के आसपास नागरिकों को नहीं जाने दें। 
सड़कों की रपट को देखकर पार करें-
    जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरएसआरडीसी एवं सबन्धित विभागों को निर्देश दिये है कि ऐसी सड़कें जिन पर रपट बनी हुई है जिसमें होकर पानी के बहाव के समय अधिक पानी आने की संभावना रहती है वहां चेतावनी बोर्ड लगवायें। उन्होंने आम नागरिकों को भी आव्हान किया है कि ऐसे मार्गों से वाहन निकालते समय पानी की आवक को देखकर एवं चेतावनी बोर्ड पर लिखे निर्देशों की पालना करते सड़क पार करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................