विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को दी जानकारी

Jun 5, 2025 - 10:09
 0
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को दी जानकारी

सोडावास. (मयंक जोशीला) कृषि एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशनुसार सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर के अंतर्गत कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र, गुंता की टीम 2 एवं कृषि विभाग, राजस्थान के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत मांढ़न, महतावास एवं नानगवास में किसानों को खरीफ फसलों व लवणीय क्षेत्र में फल बगीचों की स्थापना व मधुमक्खी पालन की जानकारी दी।
 जिसमें लगभग 435 किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र से पधारे बागवानी विशेषज्ञ डॉ. प्रेम चन्द गढ़वाल ने खरीफ फसलों के प्रमुख कीट रोग व उर्वरक प्रबंधन सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए बेलपत्र, बेर, आंवला, अंजीर, लेहसुआ व फालसा की  खेती की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना एवं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के साथ  ड्रोन तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की ।

अभियान में कृषि अधिकारी सुनील कुमार गोरा ने मृदा स्वास्थ्य व राज्य सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं जैसे फार्म पौंड, तारबंदी, कृषि यंत्र, सिंचाई पाइपलाइन, जैविक गोवर्धन इत्यादि योजनाओं के बारे में  जानकारी दी। इस क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक मधुमक्खी पालक राम किशोर यादव द्वारा मधुमक्खी पालन व्यवसाय व इसके द्वितीय उत्पादों बी वेनम परपोलिस व मॉम के बारे में संपूर्ण जानकारी किसानों को प्रदान की गई व उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर के दौरान सहायक कृषि अधिकारी  अमन कुमार उपस्थित रहे व कृषि पर्यवेक्षक  सवाई सिंह व श्रीमती शीतल चौधरी ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की।   

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................