सम्राट स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

Jun 5, 2025 - 05:20
 0
सम्राट स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के माताभर रोड़ पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले 100 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान 12वीं विज्ञान वर्ग, 12वीं कला वर्ग, 10वीं , 8वीं तथा 5वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को साफ़ा, मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीबीइओ रविराज सिंह राठौड़ ने बच्चो को मोबाइल की लत से दूर रह कर सतत् अध्ययन कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद व्यास तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटावा लाखा के प्रधानाचार्य नवरत्न देव ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने मंच संचालन करते हुए बताया कि कला संकाय में छात्रा उत्तम कंवर ने  93.60 प्रतिशत, सुरेश गुर्जर ने 92.80 प्रतिशत, जैनब बानो ने 91.00 प्रतिशत तथा सना बानो ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में छात्रा कंगन कंवर ने 90.20 प्रतिशत, छात्र मोहम्मद अमीर ने 90 प्रतिशत तथा कोमल टांडी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा कक्षा 10वीं में छात्रा रेणुका ने 91.17, शहरीश ने 91 प्रतिशत तथा आकांक्षी सक्सेना ने 88.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र कुशाल का जेईई एडवांस परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने पर साफ़ा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापक के.डी. सर, मुकेश सिंह, शब्बीर अहमद, असगर, मोहम्मद शाकिर, अब्दुल गनी, वसीम टाक, अली असगर, राजू राम ढाका, धीरज काबरा, शोभा वर्मा, किरण माली, रिजवाना शेख, मनीषा चौधरी तथा विकेश राठौड़ को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य किस्मत राठौड़ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता जरूर मिलती है उसके लिए प्रयत्न करना जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक गोपाल वर्मा, सुबोध कुदेशिया, पवन वर्मा, मोहम्मद आमीन, केसाराम, मोहम्मद आसिफ, जितेंद्र कुमार, संदीप, अनु राठौड़, कोमल राठौड़, निशा चौहान, सिमरन बानो, रेहाना बानो, अंतिमा वर्मा, कनिष्का चौहान, आंचल कंवर सहित अन्य अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................